विदेशी मुद्रा भंडार 1.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 630.6 अरब डॉलर पर

मुंबई 09 फरवरी (वार्ता) स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी होने से 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 1.1 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 630.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सप्ताह बाद 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 20.7 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 537.7 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.24 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 70.9 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर लुढ़ककर 4.14 अरब डॉलर रह गया।

Next Post

महंगाई आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

Sun Feb 9 , 2025
मुंबई 09 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मैक्सिको, कनाडा और चीन पर व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा और इसके तुरंत बाद इसे अगले तीस दिन के लिए टाल देने के निर्णय से बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए मिलाजुला प्रदर्शन कर चुके सेंसेक्स और निफ्टी पर अगले सप्ताह […]

You May Like