चीन में विस्फोट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

ताइयुआन, 30 अप्रैल (वार्ता) चीन के शांक्सी प्रांत की राजधानी ताइयुआन के एक आवासीय क्षेत्र में बुधवार सुबह विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ताइयुआन के शियाओडियन जिले में हुए विस्फोट की सूचना अग्निशमन अधिकारियों को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मिली। अब तक हताहतों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक विस्फोट से लगी आग पर काबू पा लिया गया।

Next Post

पहलगाम आतंकवादी हमले पर गुटेरेस ने की जयशंकर और शरीफ से बात

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर अलग-अलग बात की है और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव किया है। महासचिव […]

You May Like