6 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर गलत रीलें चलाने पर आईटी एक्ट में केस दर्ज, आरोपी की तलाश

तिया: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कार्यक्रम को लेकर गलत सामग्री फैलाने के मामले में इंदरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को साइबर सेल की मदद से पकड़ने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार केशव यादव की ओर से एक लिखित शिकायत दी गई थी जिसमें उनके भाई दामोदर यादव के नाम से बनाए गए एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से 6 दिसंबर को इंदरगढ़–सेंवढ़ा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भ्रामक और उकसाने वाली रीलें प्रसारित किए जाने की बात कही गई थी।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि फर्जी फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल समाज में रोष फैलाने, लोगों को भ्रमित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा था। इस गंभीर कृत्य पर थाना इंदरगढ़ में अपराध दर्ज किया गया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 353(1)सी, 319(2) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी की पहचान साइबर सेल की मदद से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

भिंड में ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष ने की थी शिकायत

Thu Dec 4 , 2025
भिंंड:भिंड जिले के ग्राम लखनपुरा के रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसे लेकर समाज में आक्रोश फैल गया। परशुराम सेना की शिकायत पर देहात […]

You May Like