भिंड में ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष ने की थी शिकायत

भिंंड:भिंड जिले के ग्राम लखनपुरा के रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसे लेकर समाज में आक्रोश फैल गया। परशुराम सेना की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने आरोपी मनोज खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लखनपुरा निवासी मनोज खन्ना ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाली अशोभनीय भाषा का उपयोग करता नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी ने वीडियो में न केवल आपत्तिजनक शब्द कहे, बल्कि समाज विशेष के विरुद्ध भड़काने वाले बयान भी दिए। इससे जिले में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। समाज के लोगों ने ऐसे बयानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वीडियो का परीक्षण किया। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 196 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

लंबे समय बाद सारंगपुर अस्पताल को मिले सर्जन और विशेषज्ञ

Thu Dec 4 , 2025
सारंगपुर: सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सारंगपुर सिविल अस्पताल में आखिरकार विशेषज्ञ सेवाओं की शुरुआत हो गई है.राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समक्ष मांगे रखे […]

You May Like