इछावर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. जांच के दौरान क्लीनिक बिना वैध पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया. जानकारी के अनुसार ग्राम बिजिशनगर में डॉ विश्वास नाम से घर में क्लिीनिक संचालित की जा रही थी और बिना किसी वैध डिग्री एवं पंजीयन के दवाइयां और इंजेक्शन पाए गए. इसलिए क्लिीनिक सील करने की कार्यवाही की गई. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक क्लीनिक पर और कार्रवाई की गई. बीएमओ बीएमओ अंकित चांडक का कहना है कि जनसुनवाई से शिकायत पत्र मिला था उसके आधार पर टीम गठित कर अवैध क्लिीनिक को सील किया गया है.
