कांग्रेस की छठवें दिन भी जारी रही क्रमिक भूख हड़ताल

सारनी। जल आवर्धन योजना की राशी चार हजार भाजपा नेता एवं पार्षदो ने आज तक जमा नहीं की है. नपा अध्यक्ष पहले अपने नेताओं एवं पार्षदो से राशी जमा करने का फरमान जारी करे. उपरोक्त उदगार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद इलियास ने व्यक्त किए है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी के बैनर तले छटवे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही. शनिवार को वार्ड क्रमांक 27 की महिलाओ ने धरना स्थल पर मोर्चा संभाल लिया है.वहीं दूसरी तरफ नपा प्रशासन ने जल आवर्धन योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन के 4000 रुपये जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों को नोटिस भेजनें का सिलसिला तेज कर दिया है. ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्य वाहक अध्यक्ष विक्की सिंह ने कहा कि नपा के नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं को जमानत मिलने के बाद मीटिंग लेकर आंदोलन को गति देने के लिए चर्चा की है उन्होंने कहा कि जलावर्धन की राशि 4000 के विरोध में वार्ड की जनता कांग्रेस के आंदोलन को भरपूर समर्थन दे रही है. परन्तु शासन और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता एवं भाजपा पार्षदो ने जल आवर्धन की राशी आज तक जमा नहीं की है.ऐसे मे जनता से वसुली पूरी तरह बेमानी है. कांग्रेस के पार्षद मोहम्मद ताहिर.महेंद्र भारती एवं पंचू खान ने कहा कि नगरपालिका 4000 रुपये माफ करने की दिशा मे चुप्पी साधे है.कांग्रेस अपने मुद्दों से पीछे नहीं हटेगी और लगातार आंदोलन को रोजाना तेज करेगी. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटेश्वर भारती नेहरू सिंह राजपूत एसके उपरीत,पार्षद चंद्रा सोनेकर.वसीम खान. हेमंत धोटे. मनोज पंडित सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे

Next Post

सीएम का खजुराहो दौरा: कमिश्नर से लेकर IG तक ने की तैयारियों की ग्राउंड चेकिंग

Sat Dec 6 , 2025
छतरपुर। खजुराहो में 8 और 9 दिसंबर को होने वाले महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इसी के तहत सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी सागर रेंज हिमानी खन्ना, कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने मंगलवार को खजुराहो के विभिन्न […]

You May Like