निर्धारित दर से अधिक दाम पर बेची जा रही थी बीयर

जबलपुर: शराब के अवैध क्रय विक्रय को रोकने बीती रात एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने महानद्दा स्थित शराब दुकान पर छापामार कार्यवाही कर अधिकतम विक्रय दर से अधिक दाम पर बीयर बेचने का मामला पकड़ा है। इसके साथ ही लायसेंसी कमला शिवहरे की फु टकर शराब विक्रय दुकान से लगकर बाईं दीवार पर अहाता भी संचालित पाया गया।एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया कि कार्रवाई में मौके पर किंगफि शर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर की बोतल 200 रुपये में बेची जा रही थी, जबकि बोतल पर अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य 190 रुपये था।
यूपीआई से किया भुगतान
एसडीएम गोरखपुर के मुताबिक कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा खरीदी गई बीयर की बोतल का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया था।जांच में पाया गया कि 190 रुपये की बीयर की बोतल ग्राहकों को 200 रुपये में बेची जा रही थी। यानी प्रति बोतल 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। छापामार कार्रवाई के दौरान दुकान पर शिवा बर्मन और अरुण मिश्रा कार्यरत पाए गए थे। एसडीएम गोरखपुर ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेजी जा रही है। नियमानुसार लाइसेंस निलंबन और अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में तहसीलदार गोरखपुर आदित्य जाँघेला भी शामिल थे। मौके पर पंचनामा भी बनाया गया है।

Next Post

'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 10 करोड़ के पार

Mon May 25 , 2026
मुंबई | अनन्या पांडे और लक्ष्य की हालिया रिलीज फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन वीकेंड पर दर्शकों की बढ़ती भीड़ के साथ इसने शानदार गति पकड़ ली है। तीसरे दिन यानी रविवार को […]

You May Like

मनोरंजन