
जबलपुर। संस्कारधानी की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मां नर्मदा के तटों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के साथ नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार पूरी तरह ‘एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को निगमायुक्त ने न केवल सुबह शहर के विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया, बल्कि दोपहर होते ही वे मां नर्मदा के पावन तटों पर भी जा पहुंचे। सुबह के समय निगमायुक्त ने विभिन्न रिहायशी इलाकों और वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने गलियों की सफाई, कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कलेक्शन) और नालियों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। सफाई कर्मियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता और नागरिकों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान निगमायुक्त ने नर्मदा तट पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक भी रोक लगाने दुकानदारों से चर्चा की, जहां सभी लोगों ने निगमायुक्त की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त घाट बनाने में वे सहयोग करेंगे।
