अफगानिस्तान ने फलों के निर्यात से कमाये 14 करोड़ डॉलर

काबुल, 26 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान ने पिछले एक वर्ष के दौरान फलों के निर्यात से 14 करोड़ डॉलर से अधिक की आमदनी की है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इन निर्यातों में मुख्य रूप से सेब, अनार, खुबानी, अंगूर, तरबूज और अंजीर शामिल थे। ये फल संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, पाकिस्तान, यूरोप और मध्य एशिया के बाजारों तक पहुँचाये गये। मंत्रालय के अनुसार कुल 3,17,517 टन ताजे फलों का निर्यात किया है, जिससे लगभग 14.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आमदनी हुई।

कृषि और पशुपालन चैंबर ने व्यापारिक मार्गों के बंद होने और परिवहन की उच्च लागत को निर्यात के लिए बड़ी चुनौती बताया है। इन बाधाओं के कारण अफगानिस्तान अब वैकल्पिक बंदरगाहों जैसे चाबहार और बंदर अब्बास का उपयोग कर रहा है। विशेषज्ञों ने अफगान कृषि उत्पादों की सुरक्षा और सुचारू व्यापार सुनिश्चित करने के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के विकास और वैकल्पिक व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर जोर दिया है।

Next Post

भारत ने शंघाई में गणतंत्र दिवस मनाया, चीन के साथ संबंधों में मजबूती पर दिया जोर

Mon Jan 26 , 2026
शंघाई, 26 जनवरी (वार्ता) भारत ने शंघाई में अपना 77वां गणतंत्र दिवस एक समारोह में मनाया, जहां भारतीय समुदाय और राजनयिक दल के 400 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। भारत के यहां स्थित वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी। यह समारोह चीन के वित्तीय केंद्र के नए दूतावास परिसर […]

You May Like

मनोरंजन