नेपाल के बाद इस देश में Gen-Z ने किया तख्तापलट

  • मेडागास्कर में जेन-जेड आंदोलनकारियों के विरोध के बाद राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना तख्तापलट के चलते सत्ता छोड़कर परिवार समेत फ्रांस भाग गए। राजोएलिना 2009 से सत्ता पर काबिज थे।

पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर में तख्तापलट हो गया है। यहां जेन-जेड आदोलनकारियों ने हफ्तों के विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना को सत्ता से हटने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन को हिंसक होते देख आंद्रे राजोएलिना अपने पूरे परिवार के साथ देश छोड़कर फांस भाग गए हैं।

राजोएलिना ने एक दिन पहले ही रविवार को दावा किया था कि सेना की मदद से देश में तख्तापलट की कोशिशें की जा रही हैं। यह जेन-जेड के ताजा विद्रोह और सत्ता में बैठे शीर्ष अधिकारियों के पद छोड़ने का नया मामला है। पिछले महीने नेपाल में भी जेन-जेड के इसी तरह के बड़े विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद वहां के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया था।

Next Post

दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं गरीब और मजदूर वर्ग के लोग

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर: चाहे जनप्रतिनिधि हों या प्रशासन विकास को खूब बढ़-चढक¸र दिखाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर कुछ और ही नजर आती है. शहर में आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां के रहवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. चुनाव के समय पार्षद प्रत्याशी विकास के बड़े-बड़े वादे कर […]

You May Like