जबलपुर: संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में भाई-बहन ने उपद्रव मचा। पथराव कर जेसीबी का कांच तोड़ दिया। डंडे से भी हमला किया। इस दौरान हेल्पर समेत दो लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को युवराज चौधरी 22 वर्ष निवासी कृष्णा सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अर्जुन सिंह की जेसीबी चलाता है। सुबह संजय श्रीवास्तव की साईड से जेसीबी लेकर काम करके अपने साथी दीपक के साथ में आया था काम करने के दौरान रमेश काछी अपनी बहन के साथ आया। उससे पूछे के किसने काम पर भेजा है तो उसने बताया कि संजय श्रीवास्तव ने भेजा है।
रमेश जातिगत शब्दों का प्रयोग कर बोला कि जेसीबी बंद नहीं करेगा तो जान से खत्म कर दूंगा, उसने योगेश साहू को बताया कि एक लडक़ा एवं एक महिला काम करने नहीं दे रहे हैं, योगेश साहू आये तो दोनों उनसे विवाद करने लगे फिर विवाद करने वाले लडक़े ने जेसीबी की कॉच में पत्थर मार दिया जिससे जेसीबी क्रमांक एमपी 20 डीए 0410 के कॉच टूट गया। पत्थर मारने से एक पत्थर दाहिने कंधे में लगा उसका हेल्पर दीपक चौधरी को दाहिने पैर में चोट आयी है। योगेश को महिला ने डंडा से जांघ में मारकर चोट पहुॅचा दी।
