27 बोरी अमानक पॉलीथिन पकड़ी, 30 हजार जुर्माना

इंदौर: नगर निगम ने लोहा मंडी में छापा मारकर अमानक स्तर की प्लास्टिक थैलियां पकड़ी. मौके पर 27 बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त की गई. साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया.जोन क्रमांक 18, वार्ड क्रमांक 6 अंतर्गत लोहा मंडी क्षेत्र में कार्रवाई की गई.

नगर निगम की टीम ने आज  लोहा मंडी में अचानक सागर इंदौर रोडवेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक गाड़ी से 27 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई. उक्त प्रकरण में दोषी पाए जाने पर साहिल कालरा पर अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर 30,000/- का स्पॉट फाइन लगाया गया.

Next Post

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’

Sun Jun 29 , 2025
मुंबई, 29 जून (वार्ता)बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने भारतीय बाजार में 109 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आमिर खान की सितारे ज़मीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। यह फिल्म वर्ष 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर […]

You May Like