दिनेश कलामे ने संभाला पदभार


जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (सम.) के पद पर कार्यरत रहे दिनेश कुमार कलामे ने 11 मई को जबलपुर रेल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रशासन एवं सामान्य जबलपुर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री कलामे भारतीय रेल संकेत एवं दूरसंचार सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं।

भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों एवं रेल जोनों में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ सफलतापूर्वक प्रदान की हैं। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (सम.) भोपाल के अतिरिक्त एजीएम कोटा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता के कारण वे रेलवे संगठन में एक कुशल एवं अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

Next Post

एक माह पकड़े गए 67 हजार से अधिक अनियमित रेलयात्री

Tue May 12 , 2026
जबलपुर: जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री गाड़ियों में संचालित सघन टिकट जाँच अभियान के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के एक माह (1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) के दौरान वाणिज्य विभाग की टीम ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए कुल 67.70 हजार से अधिक […]

You May Like