
हरपालपुर। ब्रह्माकुमारीज हरपालपुर सेवा केंद्र द्वारा गायत्री मंदिर में मदर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की मातृशक्ति और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता बैसाखिया रहीं। अतिथियों का स्वागत तिलक और पुष्प भेंटकर किया गया। इस दौरान सभी माताओं और बहनों को राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
बीके पूनम बहन ने कहा कि मां प्रेम, त्याग, धैर्य और संस्कारों की जीवंत प्रतिमूर्ति होती है तथा संस्कारी मां ही श्रेष्ठ समाज और राष्ट्र की नींव रखती है। कार्यक्रम में कनक डांस क्लास के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में विश्व शांति और परिवारों की सुख-शांति के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन कराया गया।
