जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत महगवां निवासी एक नवविवाहिता को दहेज लोभी बुलेट की मांग कर प्रताडि़त कर रहे है। पुलिस ने प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति, ससुर, ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति कंचन दुबे 27 वर्ष निवासी ग्राम महगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 11 मई 25 को ग्राम महगवां निवासी जितेन्द्र अवस्थी के साथ हुई थी.
शादी में उसके माता पिता ने 7 लाख 50 हजार रूपये नगदी, सोने की 2 अंगूठी, 1 चैन एवं गृहस्थी का सामान दिया था शादी के लगभग 3 माह बाद पति मायके से बुलट मोटर सायकल लाने के लिये कहने लगे, उसने अपने पिता को बताई तो पिता ने कहा कि पैसों की व्यवस्था नहीं है, बुलट मोटर सायकल नहीं दे सकता है, इसी बात को लेकर पति जितेन्द्र अवस्थी, ससुर विष्णु अवस्थी एवं ननद ललिता मिश्रा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे पति उसके साथ मारपीट करते थे।
