सागौन से भरा पिकअप वाहन जब्त

बालाघाट। वन परिक्षेत्र कटंगी के अंतर्गत आने वाले उप परिक्षेत्र गोरेघाट कन्हडगांव और सितापठौर उपपरिक्षेत्र के वन क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई और वाहनों से महाराष्ट्र राज्य में परिवहन के समाचार नवभारत समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किए गये थे, जिसके पश्चात वन अमले के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वन माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह सितापठौर, महकेपार मुख्य मार्ग पर सागौन के लठ्ठों से भरे हुए वाहन को वन अमले द्वारा जब्त कर पी ओ आर की कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की 15 दिन के अन्दर यह दूसरी कार्यवाही है। इसके पहले भी वन अमले द्वारा सितापठौर में सागौन से भरे हुए वाहन के साथ पांच आरोपियों पर कार्यवाही की गई थी। जानकारी अनुसार गुरुवार की रात्रि सागौन से भरा वाहन महकेपार की ओर जाते समय अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे उतर गया और वन माफिया फरार हो गए। जिसे वन अमले ने शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे महकेपार सितापठौर मुख्य मार्ग पर मार्ग के पास एक पिकअप वाहन सड़क के नीचे एक पेड़ से टकराकर खड़ा पाया गया, जिसमें बेशकीमती सागौन के लठ्ठे दिखाई दे रहे हैं।

Next Post

अनुशासन और वरिष्ठों के मार्गदर्शन ने मुझे यहां तक पहुंचाया

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर। जस्टिस सुजॉय पॉल ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट नंबर एक आयोजित हुआ, जहां पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। जस्टिस पॉल पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी एस […]

You May Like

मनोरंजन