पेड़ से लटका मिला 10 से 12 दिन पुराना अधेड़ व्यक्ति का शव

सिंगरौली: जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत बगदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के भुलअरियाडाद-कसदा इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को ग्राम कसदा निवासी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा को सरपंच द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है।

मौके पर पहुंचकर देखने पर शव काफी पुराना और सड़-गल चुका था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर बगदरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है। शव का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतक की पहचान कर ली है। बताया जाता है कि बुद्धे सिंह गोड़ पिता रामबरन सिंह निवासी नैकहवा थाना गढ़वा चौकी बगदरा के रूप में हुई है।

Next Post

कोल माइंस में भीषण हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरने से डंपर ऑपरेटर की मौत

Fri Jun 19 , 2026
सिंगरौली: जिले के मुहेर स्थित कोल माइंस में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें डंपर (होलपैक) ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा सहकर्मियों एवं परिजनों में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 […]

You May Like