कोल माइंस में भीषण हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरने से डंपर ऑपरेटर की मौत

सिंगरौली: जिले के मुहेर स्थित कोल माइंस में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें डंपर (होलपैक) ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा सहकर्मियों एवं परिजनों में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे कार्य के दौरान होलपैक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन चालक भी वाहन के साथ नीचे चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान देवेंद्र यादव, निवासी बिहार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकालने का प्रयास जारी है।यह घटना नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी रिलायंस माइंस की बताई जा रही है।फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

परीक्षा देकर निकली छात्रा का अपहरण कर केरल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri Jun 19 , 2026
सिंगरौली: थाना जियावन पुलिस ने एक गंभीर महिला संबंधी अपराध का खुलासा करते हुए युवती का अपहरण कर उसे विभिन्न राज्यों में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को […]

You May Like