पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव में एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, मदनमहल कृपाल चौक निवासी देव कुशवाहा (24) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह अपने दोस्त रोहन वर्मा के साथ स्कूटी से जा रहा था। उनके आगे बुक किया हुआ ई-रिक्शा चल रहा था, जिसमें उनके साथी सौरभ साहू, सुशील साहू, जितेंद्र कोष्टा और राधेश्याम विसेन सवार थे।

जैसे ही वे मानेगांव शराब दुकान के पास पहुंचे, बरगी की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक एमपी 19 जीए 4504 के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ई-रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठे चारों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद देव कुशवाहा ने सभी घायलों जितेंद्र कोष्टा, सौरभ साहू, राधेश्याम बिसेन और सुशील साहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने देव कुशवाहा की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

मकान मालकिन की लापरवाही ने ली थी मजदूर की जान, एफआईआर दर्ज

Sun Feb 15 , 2026
जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत बजरंग कॉलोनी बिलहरी में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। मर्ग जांच में मकान मालकिन की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खितौला निवासी कपिल सोनी ने सूचना […]

You May Like