वाहन चोरी: 35 लाख की 3 कारें बरामद

भोपाल। थाना टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपये की तीन कारें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों अनूप सिंह और अहमद हुसेन को मुखबिर की सूचना पर सुनहरी बाग क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने टीटी नगर से चोरी की गई मारुति बैगेनआर, इंदौर से चोरी की हुंडई सेंट्रो और घटना में प्रयुक्त टोयोटा फार्चुनर कार छुपाकर रखने की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने तीनों वाहन जब्त किए। मुख्य आरोपी अनूप सिंह पर भोपाल व आसपास के थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं अहमद हुसैन पर भी गंभीर अपराधों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर और उनकी टीम ने कार्रवाई की।

Next Post

बीएमडब्ल्यू हादसा : आरोपी गगन प्रीत की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ी

Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के धौलाकुआं रिंग रोड पर बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी गगन प्रीत कौर की न्यायिक हिरासत को अदालत ने 27 सितंबर तक बढ़ा दिया है। बुधवार को आरोपी को दो दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग की अदालत में […]

You May Like