
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग ओंकारजी महाराज की श्रावण मास की दूसरी महासवारी अपरान्ह 3 बजे मंदिर से ढोल के साथ निकली ।
कोटि तीर्थ घाट पर वैदिक राजेश्वर दीक्षित के नेतृत्व में पंडितों ने मंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन अभिषेक
सम्पन्न करवाया । मुख्य अतिथि राजा राव पुष्पेंद्र सिंह ने पूजन किया । इस अवसर पर सैकड़ों भक्त उपस्थित थे ।
दक्षिण तट पर श्री ममलेश्वर जी का महा अभिषेक सम्पन्न हुआ ।ओंकार जी महाराज का आकर्षक भांग , मेवे , मावा से श्रृंगार किया गया ।
दोनों पालकियों को नर्मदाजी में नौका विहार के बाद नगर भ्रमण कराया गया ।
