तालाब से मिला नवजात का भ्रूण,जाँच में जुटी पुलिस 

उमरिया। जिले के नौरोजबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उजान में श्मशान घाट के पास बने तालाब से नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक भ्रूण की उम्र करीब पाँच से छह माह बताई जा रही है।

सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में मच्छरदानी में लिपटा भ्रूण देखा। यह दृश्य देखकर वे दंग रह गए और तत्काल नौरोजबाद पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और भ्रूण को बाहर निकलवाया। प्राथमिक जाँच के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने इस घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया। उनका कहना है कि जिस कोख में बच्चे को जीवन की सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहीं से उसे मौत के मुंह में धकेल दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश चल रही है कि भ्रूण किसका है और तालाब तक कैसे पहुँचा। पुलिस ने आश्वस्त किया कि दोषियों की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। लोग इसे समाज की संवेदनहीनता का ज्वलंत उदाहरण मान रहे हैं।

Next Post

अपने पितृ पुरुष की स्मृति में नवभारत का 26वां वैचारिक आयोजन 13 को, केंद्र में पर्यावरण

Sat Sep 6 , 2025
ब्यावरा। ‘नवभारत’ परिवार अपने पितृपुरूष की 26 वीं पुण्यतिथि परंपरागत रूप से वैचारिक आयोजन के साथ मनायेगा. अपने संस्थापक स्व. श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी ‘बाबूजी’ की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष ब्यावरा में होने वाला यह वैचारिक आयोजन इस वर्ष पर्यावरण विषय पर केंद्रित होगा. ‘नवभारत’ का यह सतत् 26 वां […]

You May Like