दस साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, नए वीडियो से जांच में नया मोड़

इंदौर:हनी ट्रैप के चलते अन्नपूर्णा इलाके के पब संचालक की गुरुवार को अंत्येष्टि की गई. दोपहर जब बेटी लौटकर आई तो घर से अर्थी उठी और शवयात्रा रिजनल पार्क मुक्तिधाम की ओर बढ़ी. पूरे रास्ते गम का माहौल छाया रहा. मुक्तिधाम में पिता की चिता दस वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि देकर सजाई. जैसे ही चिता की लपटें उठीं, वहां मौजूद हर आंख नम हो गई. लेकिन मुक्तिधाम का सन्नाटा थमने से पहले ही सवालों का सिलसिला तेज हो गया.

अंतिम संस्कार के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को अपने बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसने मामले को और पेचीदा बना दिया. वीडियो खुड़ैल स्थित फार्म हाउस का है, जहां मृतक ने अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मनाया था. पार्टी में महिला मित्र की सहेली भी मौजूद थी, जबकि मृतक देर से पहुंचे थे. अब यह वीडियो पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को मृतक के ड्रायवर शुभम, पत्नी आरती और पिता के बयान दर्ज होंगे. पुलिस ने परिवार को साफ कर दिया है कि यदि उनके पास कोई भी ठोस जानकारी हो, तो उसे सामने लाएं.

हर पहलू की जोड़कर कर रहे जांच
इधर, शहरभर में चर्चा है कि महिला मित्र ने मृतक से करोड़ों रुपए लिए थे, हालांकि इस दावे की पुष्टि न तो पुलिस कर रही है और न ही परिजन. मामले में अन्नपूर्णा थाने के जांच अधिकारी ने कहा फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है, क्योंकि मृतक के करीबी लोगों से बयान लिए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे जब्त कर जांच में शामिल किया कर लिया है. पुलिस हर पहलू को जोड़कर ही आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

गूंजेगी फिर से कला की स्वर लहरियां, नटराज कला केंद्र का पुनः शुभारंभ

Fri Aug 29 , 2025
इटारसी। लंबे समय से निष्क्रिय पड़े नटराज कला केंद्र का एक बार फिर पुनः शुभारंभ किया जा रहा है। शहर की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने और बच्चों व युवाओं की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह केंद्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हो रहा […]

You May Like