हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, डिवाइडर से टकराकर रोड से नीचे जा पहुंची यात्री बस

ब्यावरा: रविवार की तडक़े करीब 5 बजे गुना रोड पर काचरी के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटकर रोड से नीचे जा पहुंची. दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गयेसिटी पुलिस के अनुसार आगरा से इंदौर जा रही यात्री बस क्रमांक यू.पी. 80, टी.3299 एकाएक गुना रोड पर काचरी के यहां पहले डिवाइडर से टकराई फिर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जाकर पलट गई.

दुर्घटना में बस में सवार हरिशचंद्र, जितेन्द्र अग्रवाल, रजनी पति गुड्डु शिवहरे, शिवानी गुप्ता, राहुल पिता अजय शर्मा घायल हो गये जिनको सिविल अस्पताल ब्यावरा लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया. बस में करीब 20 यात्री सवार थे. अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट आना बताया जाता है. राहगीरों एवं आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए घायलों को बस में से सुरक्षित बाहर निकाला. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया.

Next Post

संयुक्त परिवार की परंपरा भारतीय समाज की पहचान-सोनी

Sun Oct 12 , 2025
ब्यावरा: संयुक्त परिवार की परंपरा भारतीय समाज की पहचान रही है. एकल परिवार की व्यवस्था हमारे देश की परंपरा नहीं है, बल्कि यह विदेशी चलन है. हमारी संस्कृति में परिवार केवल माता-पिता और बच्चों तक सीमित नहीं, बल्कि दादा-दादी, चाचा-चाची, भाई-बहन, सभी का स्नेह और साथ होता था.उक्त उद्गार राष्ट्रीय […]

You May Like