ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

करारा (ऑस्ट्रेलिया) 06 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को टॉस जीतकर चौथे टी-20 मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टॉस के बाद मार्श ने कहा कि टीम में चार बदलाव किये गये है। इसके तहत एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, जॉश फिलिपे और बेन ड्वारश्विस को एकादश में शामिल किया गया हैं।
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी तैयारी अच्छी है और पिच भारतीय परिस्थितियों जैसी ही लग रही है इसलिए उन्हें पहले बल्लेबाजी करने में समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश:- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रे्लिया एकादश: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, जॉश फिलिपे, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल , बेन ड्वारश्विस, जेवियर बार्टलेट, नेथन एलिस और एडम जम्पा।

Next Post

दो युवकों से पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

Thu Nov 6 , 2025
इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने लेटेश्वर हनुमान मंदिर के पास न्यू आरटीओ रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार सहित पकड़ा है. तलाशी के दौरान एक आरोपी की कमर के बाईं ओर देशी पिस्टल मिली, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी और चेंबर में एक जिंदा कारतूस लोड […]

You May Like