चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

बुधनी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक छुरा जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विशाल यादव पिता रामविलास यादव चाकू लेकर किसी वारदात को करने की फिराक में है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील ठाकुर, दिनेश जाट, दीपक सेन एवं अनिरुद्ध पटेल की भूमिका रही.

Next Post

सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर, अधिकारी मैदान में

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर: गुरुवार को शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते महापौर और निगम आयुक्त सहित अधिकारियों में मैदान संभाला. महापौर ने पलासिया वाल्मीकि बस्ती और आयुक्त ने शहर में अलग अलग क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ सफाई की मॉनिटरिंग की. कल सफाई कर्मचारियों से जुड़ी पंचायत के नेताओं के […]

You May Like