इजरायल ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को बताया ‘यहूदी-विरोधी तानाशाह’

यरूशलम, (वार्ता) इज़रायल ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को ‘यहूदी-विरोधी तानाशाह’ करार दिया है।

इजरायल के के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तुर्की और उसके राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के खिलाफ कड़े शब्दों में एक बयान जारी किया है। यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जो सीरियाई हवाई अड्डा पर इज़रायली हवाई हमलों और तुर्की द्वारा श्री नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की वजह से पैदा हुआ है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “श्री एर्दोगन अब इज़रायल के खिलाफ अपनी आक्रामकता को सीरिया तक बढ़ाना चाहते हैं। इज़रायल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

इजरायल की ओर से जारी इस बयान में श्री एर्दोगन के खिलाफ इजरायल द्वारा लगाए गए पिछले आरोपों की एक श्रृंखला है, जिसमें उन्हें एक यहूदी-विरोधी तानाशाह बताया गया है जिसने कुर्दों का नरसंहार किया है, हमास आतंकवादियों को पनाह दी है, साइप्रस के आधे हिस्से पर कब्जा कर रखा है, और अपने विरोधियों को रिकॉर्ड संख्या में जेल में डाल रखा है।”

ये टिप्पणियां तुर्की के गाजा जा रहे कार्यकर्ताओं के एक काफिले को इजरायल द्वारा रोके जाने की जांच के तहत श्री नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने के कुछ घंटों बाद आईं। श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, “पश्चिम एशिया के एकमात्र सच्चे लोकतंत्र इजरायल के नेताओं और सैनिकों को डराने का श्री एर्दोगन का प्रयास विफल होगा।”

हिब्रू भाषा में जारी एक अलग बयान में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इज़रायल इस क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने की तुर्की की कोशिशों और अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगा।

उल्लेखनीय है कि इज़रायल और तुर्की के संबंध 07 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले और उसके बाद गाज़ा में शुरू हुई जंग के बाद से काफी खराब हो गये हैं।

 

 

Next Post

भारतीय महिला टीम को नीदरलैंड्स से करना पड़ा हार का सामना

Sat Aug 22 , 2026
एम्स्टलवीन, (वार्ता) भारतीय महिला टीम हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में अपने ग्रुप चरण के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी और उसे नीदरलैंड्स की मजबूत टीम से शुक्रवार को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स की तरफ से यिब्बी जानसेन ने दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर […]

You May Like