
उज्जैन। बिहार से मजदूरी के लिए आया युवक 5 दिन पहले घायल हो गया था निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नीलगंगा थाना क्षेत्र में यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां मजदूरी के लिए बिहार का रहने वाला नवीन पिता संजय मांझी कुछ महीने पहले आया था। 17 सितंबर को शाम के दौरान वह निर्माण कार्य में लगी मशीन से टकराने के बाद गंभीर घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम किया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।इधर राजस्थान के डाबला सिया में रहने वाली रुकमा बाई पति मोहनलाल को परिजन उपचार के लिए उज्जैन लेकर आए थे 19 सितंबर को भानेज रमेश चंद्र की बाइक का संतुलन बिगडऩे से गिरने पर घायल हुई थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव राजस्थान लेकर गए हैं।
