
जबलपुर। सिहोरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पैसे मांग रहे एक किन्नर को आरपीएफ ने पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की। आरपीएफ आरक्षक रामनारायण सिंह 22 सितंबर को स्टेशन पर गाड़ियों को अटेंड कर रहे थे। इसी दौरान सुबह 10.45 बजे प्लेटफार्म क्रमांक-2 पर एक किन्नर यात्रियों से पैसे मांगता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मल्लिका शर्मा (22), गुरु दामिनी तिवारी, निवासी कांचघर बरम कंपनी, थाना घमापुर, जबलपुर बताया। उसने बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 22190 से सिहोरा आया था। पूछताछ के दौरान यात्रियों को परेशान कर पैसे मांगने और अनधिकृत रूप से स्टेशन परिसर में आने की बात सामने आने पर आरपीएफ ने उसके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की। मामले में अपराध क्रमांक 2689/2026 दर्ज करते हुए धारा 145 और 147 के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
