मैहर में जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक: विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल

मैहर : जिला कांग्रेस कमेटी मैहर द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैहर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 की प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती रश्मि सिंह पटेल की विशेष उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने की।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) पर गंभीर चर्चा की और मतदाता सूची में कई तकनीकी व प्रशासनिक त्रुटियों पर आपत्ति जताई।

जिला कांग्रेस प्रभारी रश्मी सिंह ने बताया कि सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में जल्दबाज़ी और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाये है आगे कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव होती है। यदि इसमें त्रुटियाँ रहेंगी तो निष्पक्ष चुनाव की परिकल्पना अधूरी रह जाएगी। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी मतदाता को जानबूझकर बाहर न किया जाए। इसके लिए बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन आधार लिंकिंग और मकान नंबरों की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल आलोचना नहीं बल्कि सुधार की दिशा में सार्थक सुझाव देना है। SIR प्रक्रिया में निष्पक्षता तभी सुनिश्चित होगी जब स्थानीय स्तर पर पारदर्शी सत्यापन और जनता की भागीदारी होगी। हम चाहते हैं कि आयोग इस दिशा में ठोस कदम उठाए।बैठक में ब्लॉक मैहर, बदेरा और अमदरा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी तथा मतदाता सूची के सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित करने और आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में प्रभारी श्रीमती पटेल एवं जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ईमानदारी और निष्ठा से मतदाता सूची सुधार अभियान में भाग लें, ताकि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जनता की आवाज़ सशक्त हो सके। इस अवसर परविधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनीष पटेल एवं मैहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी,ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुड्डू बदेरा ,ब्लॉक अध्यक्ष अमदरा अमजद खान,जिला सेवादल जिलाध्यक्ष अरुण तनय मिश्रा केशव प्रसाद चौरसिया एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता अपस्थित रहे ।

Next Post

नन्हें-मुन्ने बच्चो के बीच पहुंचीं कलेक्टर प्रतिभा पाल किया संवाद

Fri Oct 31 , 2025
रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एक दिल को छू लेने वाला पल जिया, जब वे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला के अंतर्गत पीएम श्री बेसिक मॉडल क्रमांक-दो के नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच पहुँचीं.एक प्रेरणादायक मुलाकात में उन्होंने इन मासूमों से आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें धरती के तारे कहकर […]

You May Like