दिल्ली ने बनाया लीजेंड 90 लीग का सबसे बड़ा स्कोर

रायपुर (वार्ता) लीजेंड 90 लीग में दिल्ली रायल्स ने लीग का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 195 रन बनाए, हालांकि राजस्थान की टीम ने इस लक्ष्य को भेदने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली की गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चली और टीम 41 रन से इस मैच को हार गई।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 12 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली रॉयल्स आज शुरुआत से ही अलग अंदाज में नजर आई। दिल्ली के कप्तान शिखर धवन भी आज लय पकड़ते नजर आए, हालांकि उनकी पारी बहुत लंबी तो नहीं रही, लेकिन 5 चौकों के साथ 26 रन बनाकर उन्होंने टीम को एक सशक्त शुरुआत दी, लेकिन आज दिन था उनका साथ निभाने आए सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमन्स का। सिमन्स ने 39 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर राजस्थानी गेंदबाजी की कमर तोड़ के रख दी। जिसके बाद आए एंजेलो परेरा ने 24 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 54 रन बनाकर टीम को 195 रनों के विशालकाय स्कोर तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान किंग्स के सलामी बल्लेबाज फिल मस्टर्ड को परविंदर अवाना ने पहले ही ओवर चलता कर दिया, जिसके बाद गौरव तोमर (34), राजेश विश्नोई (31), रजत सिंह (48) और मनप्रीत गोनी (27) ने प्रयास तो किया, लेकिन उतना काफी नहीं था और टीम 41 रन से पीछे रह गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए लेंडल सिमंस को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Next Post

पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में पास कराने मिशन विजय पथ

Sun Feb 9 , 2025
रोली-चंदन का टीका लगाकर बच्चों को किया जा रहा प्रोत्साहित ग्वालियर: बोर्ड परीक्षाओं में पिछले साल जिले के जिन सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत अच्छे नहीं रहे हैं, साथ ही जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें इस साल की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के लिये जिले में […]

You May Like