
सतना ।मैहर जिले के ख्यातिलब्ध उस्ताद अलाउद्दीन खां साहब की स्मृति में आयोजित किए जाने वाले 51 वे संगीत समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पूर्वरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया ।पूर्वरंग कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के शास्त्रीय संगीत के नवोदित स्थानीय कलाकारों ने गीत संगीत की अनुपम छटा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री कांत चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजना जैन,एसडीएम दिव्या पटेल,डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सत्यभान पटेल ,संतोष सोनी,सीएमओ सुषमा मिश्रा,डा के सी जैन तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित गणमान्य नागरिक और संगीत रसिक श्रोता उपस्थित थे।
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का आगाज 7 नवंबर को शाम 7 बजे से मैहर वाद्य बृंद की प्रस्तुति से किया जायेगा ।मैहर के अलाउद्दीन खां स्टेडियम में संगीत समारोह की संगीत संध्या 9 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू की जाएगी ।जिसमे देश विदेश के ख्याति लब्ध शास्त्रीय संगीत के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगे।कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा ।संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन मैहर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नागरिक सादर आमंत्रित हैं।
पूर्व रंग में इनकी हुई प्रस्तुतियां
===============.==.
सुश्री तुलसी त्रिपाठी -शास्त्री गायन
नंदिता पटेल- कथक
शुभांशु चौरसिया अंश सोनी शुभम चौरसिया -सितार तिगलबंदी
मानसी पांडे -शास्त्रियगायन
छाया वसानी- कथक नृत्य
रमाकांत त्रिपाठी -शास्त्रीय वादन
अंजली पांडे -कथक सांस्कृतिक नृत्य
विवेक विश्वकर्मा -शास्त्रियगायन
ज्योति चौधरी- नल तरंग वादन
रजनीश विश्वकर्मा -तबला वादन की रही।
