भोपाल: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके बयानों को देश विरोधी करार दिया।रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद भी हैं, इसके बावजूद वे यह तय नहीं कर पा रहे कि वे भारत के नागरिक हैं या पाकिस्तान की आईएसआई के एजेंट। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिग्विजय सिंह अलकायदा या अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के प्रवक्ता हैं।
विधायक शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के पीछे भारत की कौन-सी घटना जिम्मेदार है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले का उदाहरण देते हुए पूछा कि वहां किस घटना के कारण हमला हुआ था।शर्मा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने पहले भी इंस्पेक्टर मोहन शर्मा कांड और मुंबई बम धमाकों के समय आतंकियों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि आज भी बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार, मंदिरों और गुरुद्वारों को जलाए जाने जैसी घटनाओं पर पीड़ितों के पक्ष में बोलने के बजाय दिग्विजय सिंह आतंकवादियों और कट्टरपंथियों का समर्थन कर रहे हैं।रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे साफ होता है कि कांग्रेस पहले जिन्ना के साथ थी और आज अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक आतंकवाद के साथ खड़ी नजर आती है।
