ट्रंप के ईरान व्यापार पर 25% टैरिफ से भारत पर 75% तक शुल्क का खतरा, चाबहार निवेश, भारत-ईरान व्यापार और निर्यात-आयात पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार के ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए एक सख्त कदम उठाने का फैसला किया। उन्होंने इसके तहत ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उनके कदम से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है खासकर रूस,चीन और भारत जैसों देशों पर, जो लंबे समय से ईरान के साथ व्यापार के करते आ रहे हैं।
ट्रंप के टैरिफ का भारत पर सबसे बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि भारत ने ईरान में व्यापार की दृष्टि भारी निवेश किया है। जिसमें चाबहार पोर्ट में किया गया 370 मिलियन अमेरिकी डॉलर सबसे प्रमुख है। भारत इसे चीन के वन बेल्ट वन रोड योजना के जवाब में बना रहा था। साथ ही भारत इसके जरिए सीधे यूरोप तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा था। लेकिन अब ट्रंप के टैरिफ पाबंदियों के बाद भारत के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएगी। क्योंकि अमेरिका ने पहले ही रूस से तेल खरीदना की वजह से 50 फीसदी का टैरिफ लगाया हुआ है।
