
बागली।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव की पावन बेला में जटाशंकर तिर्थ पर विधायक मुरली भंवरा के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत के संयोजन और ग्राम पंचायत जटाशंकर के सहयोग से “*एक दिया आशिर्वाद का*” कार्यक्रम में 11 हजार दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाईयां प्रदान की गई।
दीपोत्सव की तरह जन्मोत्सव की पावन बेला में आयोजित समारोह में श्रीमती ललिता भंवरा,वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी,सुर्यप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव , वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश दांगी,उपाध्यक्ष श्रीमती माया कुणाल चौधरी, जिला मंत्री श्रीमती शोभा गोस्वामी, योग शिक्षिकाश्रीमती शीला चावड़ा, जटाशंकर तिर्थ के समर्पित सेवादार इन्दर सिंह मोर्य आदि बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक श्री भंवरा सहित सभी वक्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर नरेंद्र मोदी के प्रगति पथ की तमाम बाधाओं रूपी अन्धकार को हरने की मंगलमय शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आपके जनसेवा के सफलतम 25 सालों के उत्कृष्ट कार्यों की प्रसंशा करते हुए उन्हें विकसित भारत सृजनकार बताया।
