
रीवा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के समय ही रीवा जिले के सिविल अस्पताल त्योंथर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर अब खुलकर सामने आ गई है. अस्पताल परिसर में दीवार पर चस्पा एक नोटिस खुद इस अव्यवस्था की पोल खोल रहा है.
नोटिस में साफ लिखा है ‘एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, कृपया मोबाइल फोन से रिपोर्ट प्राप्त करें, साथ ही दिनांक 01/04 का उल्लेख भी किया गया है. इस नोटिस से स्पष्ट है कि 1 अप्रैल से ही अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने स्थिति सुधारने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की.यह हालात सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन और बीएमओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं।मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक बन चुकी है. दूर-दराज से आने वाले लोग एक्स-रे जांच के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर सिर्फ एक नोटिस थमा दिया जाता है. बुजुर्ग और ग्रामीण मरीजों के लिए ‘मोबाइल से रिपोर्ट प्राप्त करें’ जैसी व्यवस्था किसी मजाक से कम नहीं है. वही पूरे मामले में भूतपूर्व सैनिक योगेश तिवारी ने अपने परिजन को लेकर अस्पताल पहुंचे जिसके बाद उन्होंने विधायक सिद्धार्थ तिवारी और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से जल्द जल्द एक्स रे $िफल्म उपलब्ध कराने की अपील की.
