पंडित जी को आलू की सब्जी में मटन खिलाना पड़ा महंगा,विभाग ने होटल कर दी सील

पांढुरना। नागपुर से उज्जैन लौट रहे पंडि़त जी तथा इनके मित्रों द्वारा ग्राम मोरडोंगरी के पास नेशनल हाईवे से लगे होटल सेंटर पॉइंट में भोजन करने के दौरान पंडित जी को आलु की सब्जी में मटन का मांस तथा हड्डी परोस दी,इनके द्वारा कि गई शिकायत पर सोमवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद इस होटल को ही सील कर दिया।

गौरतलब हो कि शनिवार को प्रदेश के उज्जैन के एक पंडित जी के साथ इंदौर,भोपाल तथा उत्तर प्रदेश के एक मित्र के साथ नागपुर के मुख्य कार्यालय में बैठक करने के बाद वापस उज्जैन लौट रहे थे,इसी दौरान इन सभी ने पांढुरना नगर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मोरडोंगरी-सिवनी के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे होटल सेंटर पॉइंट में खाना खाने रुकते ही इन्होंने सबसे पहले होटल मैनेजर से पुछा था कि उन्हें शुद्ध शाकाहारी भोजन ही चाहिए,इस पर मैनेजर द्वारा इन सभी को बताया था कि इन्हें शुद्ध शाकाहारी भोजन ही दिया जाएंगा।

इसकी बात पर विश्वास कर ही यह सभी यहां भोजन करने बैठ गए,लेकिन जब इन सभी का आधे से अधिक भोजन हो गया, इसी दौरान पंडित जी की आलू की सब्जी में मटन का मांस तथा हड्डी निकल गई,जिसे देख उन्होंने तुरंत ही भोजन परोसने वाले वेटर एवं होटल के मैनेजर को बुलाकर इस बात पर नाराजगी व्यक्त की गई,लेकिन होटल मालिक,मैनेजर तथा होटल में कार्य करने वाले दो अन्य श्रमिक पंडित जी के साथ ही इनके मित्रों से वाद विवाद करते हुए मारपीट करने आमादा हो गए।

विवाद की स्थित बनते देख पंडित जी तुरंत ही अपने मोबाईल फोन से डायल 112 को इसकी सूचना दी,आनन-फानन में घटनास्थल पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर,श्रमिक सहित कुल चार लोगों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की गई। वहीं शुद्ध शाकाहारी भोजन खिलाने के नाम पर आलू की सब्जी में मांस खिलाने के आरोप लगाते हुए चंद्रप्रकाश शर्मा,संदीप सेने,विजेंद्र सिंह आदि द्वारा एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पुलिस को दी है। चुकि मामला खाद्य विभाग से संबधित रहने से पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाहीं के लिए यह प्रकरण खाद्य विभाग को प्रेषित कर दिया ।

सोमवार दोपहर बाद खाद्य विभाग के अधिकारी रूपसिंह सनोडिया दल बल के साथ इस होटल पहुंचे जहां इन्होंने पंचनामा कार्यवाहीं बाद होटल से खाद्य सामग्री के कुछ नमुने जप्त कर होटल को सील कर दी है। विभाग की कार्यवाहीं के चलते अन्य होटल संचालकों में भी हडक़ंप मचा हुआ है ।

Next Post

कायमपुर गांव में घरों के पीछे पहाड़ की चट्टान पर बैठा दिखा बाघ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

Mon Apr 6 , 2026
सलामतपुर। सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम कायमपुर में इन दिनों बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गांव के घरों के पीछे स्थित पहाड़ी पर बाघ देखे जाने का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है, रविवार दोपहर 1:00 से शाम 7:00 बजे तक बाघ चट्टान पर […]

You May Like

मनोरंजन