उज्जैन, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घट्टिया विधायक के भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घट्टिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय का जिले के माकड़ौन तहसील के सचाई गांव में किराने की दुकान के रूपयों के लेन देन को लेकर आज सुबह अपने बेटे अरविन्द मालवीय (30) से विवाद हो गया। इसी दौरान मंगल ने अपनी लाइसेंसी बदूंक से अपने बेटे को सिर और सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Next Post
पुलिस से मारपीट करने वाली महिलाएँ गिरफ्तार, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
Tue Feb 4 , 2025
इंदौर – थाना तिलकनगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। घटना का विवरण दिनांक 3 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना […]

You May Like
-
11 months ago
टेंट हाउस और एंटिक कलेक्शन के गोदाम जलकर राख
-
12 months ago
हमास ने शिरी बिबास का शव आईसीआरसी को सौंपा
-
11 months ago
देश और मध्यप्रदेश होगा नक्सलवाद से मुक्त : यादव
-
11 months ago
चोटिल मेसी विश्वकप क्वालीफायर से हुए बाहर
