भारतीय व्यापार महोत्सव के लिए आमंत्रण देने ग्वालियर आए दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल

ग्वालियर: दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव के लिए मध्य प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों को आमंत्रित करने कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री और दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ग्वालियर आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत संकल्प के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित हो रहे भारतीय व्यापार महोत्सव में पूरे देश भर के उद्योगपतियों और व्यापारियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार और पार्टी का पक्ष रखा। जनरल एमएम नरवणे की किताब जो पब्लिश होने से पहले ही बैन हो गई, साथ ही ऐपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर उन्होंने विपक्ष पर पलटवार किया।

Next Post

मनचले ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर छात्रा के परिजनों को पीटा

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुुताबिक 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like