उज्जैन बनेगा वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन “रूहमैंटिक” का साक्षी

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) महाकाल का पवित्र शहर उज्जैन 27 अगस्त को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन “रूहमैंटिक” का साक्षी बनेगा। पर्यटन मंत्रालय और मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से पीएचडीसीसीआई इस सम्मेलन का आयोजन करेगा।
इस सम्मेलन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे। इस सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास प्रभु मुख्य भाषण देंगे।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला और मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (पर्यटन) शिव शेखर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर आध्यात्मिक पर्यटन पर पीएचडीसीसीआई-केपीएमजी की रिपोर्ट “आस्था और प्रवाह : भारत के पवित्र स्थलों में जनसमहू का मार्गदर्शन” का विमोचन किया जाएगा।
सम्मेलन में कई सत्रों का आयोजन होगा।

Next Post

अमेरिका के लिए डाक सेवाओं का अस्थायी निलंबन

Sat Aug 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए पत्र और 100 डालर मूल्य तक के उपहार को छोड़कर अन्य पार्सल की बुकिंग को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है। संचार मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय अमेरिकी सरकार के 30 […]

You May Like