राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के वन परिक्षेत्र कर्थुआ में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोर का शव और शिकार में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोर का शव, तीर-कमान बनाने के बर्तन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में हिन्छलाल केवट, रज्जू केवट और सुरेन्द्र उर्फ लाला केवट शामिल हैं। तीनों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन परिक्षेत्र कर्थुआ में दस दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने जगाई उम्मीद, जूडा की 16 मार्च तक टली हड़ताल 

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर। मानदेय की वार्षिक वृद्धि रोके जाने और एरियर के भुगतान न होने की वजह से जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों में सरकार और मेडिकल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल डीन को पत्र सौंपकर अल्टीमेटम भी दे दिया है […]

You May Like