पांढुरना:अपनी पांच सूत्रीय लंबित जायज मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों की मांगों दो मांगों को स्वीकार कर शेष मांगों को विभागीय अधिकारियों द्वारा आगामी तीन माह में पूरा करने के मिले आश्वासन के बाद बीते पांच दिनों से जारी हड़ताल को पटवारियों ने समाप्त कर वापस काम पर लौट आए है।पांढुरना जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद आमने तथा सचिव भरत चौकसे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि अपनी जायज लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 3 अगस्त से प्रांतीय संगठन के आव्हान पर पूरे मध्यप्रदेश के पटवारियों द्वारा काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए तहसील कार्यालयों में तंबू लगाकर धरना दे रहे थे,जिससे राजस्व विभाग की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी,श्री आमने ने बताया कि पटवारियों की इस हड़ताल को देख पहले दिन शासन द्वारा पटवारी संघ की पांच में दो मांगे तत्काल ही स्वीकार कर ली गई थी।
जिसमें पहली मांग वसीयत एवं अन्य राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों में पटवारी केवल प्रतिवेदन देता है,इस प्रतिवेदन के फलस्वरूप गुण दोषों पर निर्णय लिया जाता है,लेकिन कुछ मामलों में पटवारियों पर ही सीधे एफआईआर की गई है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव डां.ई.रमेश कुमार द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2026 को आदेश क्रमांक 604 के जारी कर अब भविष्य में पटवारियों द्वारा राजस्व न्यायालयों में प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदनों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने का यदि कोई प्रश्न आता है तो प्रथमत:इसका प्रारंभिक परीक्षण कराया जाएगा,जिसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाने का आदेश जारी किया गया है।
वहीं दूसरी मांग विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा का भी विधिवत प्रकाशन जारी किया गया है,इसी प्रकार पटवारी संघ के अन्य मांगों को लेकर जिसमें पटवारी संघ की प्रमुख मांग कैडर रिव्यू पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव द्वारा बताया कि राजस्व, वित्त एवं सामान्य प्रशासन विभाग की बेहद लंबी प्रक्रिया के कारण ही सभवंत:पटवारियों की यह मांग उचित समय पर पूरी नहीं हो सकी है, लेकिन इसे देखते हुए इन उक्त तीनों राजस्व,वित्त एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर इसका आगामी तीन माह में निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
जिसे देखते हुए पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह बाघेल द्वारा संगठन के सहपाठी साथियों से चर्चा करने के बाद 7 अगस्त के दोपहर को पटवारी संघ की यह अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की है। प्रमोद आमने तथा भरत चौकसे ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना जिला पटवारी संघ के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने हड़ताल समाप्त कर अपने-अपने काम पर वापस लौट आए है ।
