बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया एआई आधारित चैटबॉट

नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) बंधन ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने ‘बंधन बंधु’ नाम से एक एआई आधारि चैटबॉट पेश किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इससे ग्राहक जीवन बीमा को बेहतर ढंग से समझ पायेंगे और उसकी वेबसाइट पर उत्पाद देखते समय उनके सवालों के जवाब तुरंत मिल जाया करेंगे। उसका कहना है कि कई बार ग्राहकों के लिए जीवन बीमा खरीदने का फैसला करना मुश्किल होता है। कोई भी फैसला लेने से पहले वे प्रीमियम, कवरेज, पात्रता, फायदों और पॉलिसी की शर्तों के बारे में स्पष्ट जानकारी चाहते हैं।

बंधन लाइफ इंश्योरेंस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘बंधन बंधु’ एक डिजिटल गाइड के तौर पर काम करता है, जो उत्पाद समझने और अपने भविष्य की सुरक्षा के बारे में सही फैसले लेने में मदद करता है। बंधन लाइफ के मुख्य उत्पाद एवं विपणन अधिकारी मनीष मिश्रा ने कहा, “हमारा मानना है कि जीवन बीमा खरीदना आसान, भरोसेमंद और समझने में सरल होना चाहिये। कोई भी महत्वपूर्ण वित्तीय फैसला लेने से पहले ग्राहकों के मन में अक्सर सवाल होते हैं। ‘बंधन बंधु’ तत्काल स्पष्टता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ग्राहक की यात्रा को आसान बनाने की हमारी चल रही कोशिशों का ही एक हिस्सा है।”

.....

Next Post

अनमोल सिनेमा पर पहली बार प्रसारित होगी ‘जाट’

Thu Jun 25 , 2026
मुंबई, 25 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अभिनीत जाट का पहली बार टेलीविजन प्रसारण अनमोल सिनेमा पर 27 जून को किया जाएगा। फिल्म का प्रसारण शनिवार, 27 जून को शाम 7:30 बजे किया जाएगा। फिल्म एक ऐसे साहसी व्यक्ति की कहानी है, जो दूसरों की जान बचाने के लिए […]

You May Like