
दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान के तहत 28 जुलाई 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा नव जागृति स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार निबंध व चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा मूल्यांकन किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम स्थान मानवी पटैल, कक्षा 10वीं,द्वितीय स्थान उन्नति पटैल, कक्षा 9वीं व तृतीय स्थान मेघा तोमर, कक्षा 12वीं निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान राम सिंह ठाकुर, कक्षा 11वीं स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
