फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, रानी कपूर ने HC में दायर की अर्जी

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में बहू प्रिया कपूर और अन्य के खिलाफ फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की।

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का परिवार एक बड़े कानूनी विवाद के केंद्र में आ गया है। संजय कपूर की 80 वर्षीय मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी बहू प्रिया कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों सहित 23 लोगों के खिलाफ याचिका दायर की है। रानी कपूर का गंभीर आरोप है कि उनके परिवार की विरासत और अकूत संपत्ति को हड़पने के लिए एक “फर्जी फैमिली ट्रस्ट” का जाल बुना गया है।

सोना ग्रुप ऑफ कंपनियों से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले ने कॉरपोरेट और ग्लैमर जगत दोनों में हलचल मचा दी है।

Next Post

सीएम बाल श्रवण योजना : जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला संविदा सेवा से बर्खास्त

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत दिव्यांग जन्मजात गूंगे-बहरे बच्चों के उपचार में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। महालेखाकार ऑडिट में 2.27 करोड़ रुपये का अनुपयोगी व्यय और 8.96 लाख रुपये का भ्रष्टाचार उजागर […]

You May Like