
दमोह.श्री देव जागेश्वर नाथ मंदिर बांदकपुर में 11 दिवसीय लघुरुद्रात्मक रुद्राभिषेक कराया जा रहा है. जिसके तृतीय दिवस में रविवार को दिव्य भव्य रुद्राभिषेक कराया गया.जिसमें 11 ब्राह्मणों को द्वारा शुक्ल यजुर्वेद का पाठ करके रुद्राभिषेक कराया गया.प्रतिदिन की तरह पंचामृत स्नान हुआ व भगवान की आरती कराई गई. यह संपूर्ण आयोजन मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित श्री रामकृपाल पाठक के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है. मंदिर ट्रस्ट के आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज ने बताया कि मुख्य यजमान के रूप में पीसी गुप्ता जिला व सत्र न्यायाधीश सपरिवार, पंडित केदारनाथ दुबे,पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंघी, चौकी प्रभारी बांदकपुर राजेंद्र मिश्रा,बांदकपुर पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित एकादश दिवसीय लघुरुद्रात्मक रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर के रुद्राभिषेक किया व एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गोवर्धन पर्वत के धेनुवन में पर वृक्षारोपण किया.
