जबलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जबलपुर में मुस्लिम समाज द्वारा भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश जबलपुर एआईएमआईएम पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने मंडी मदार टेकरी में बिहार के सीएम का पुतला जलाया और मांग की कि मुख्यमंंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
पूरा मामला हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब नीचे करने से जुड़ा है जिसकी मुस्लिम समाज ने काफी निंदा की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीएम को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था और बिना इजाजत के महिला के चेहरे से हिजाब को नहीं हटाना था। इस मौके पर संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
