ऑस्ट्रेलिया ओपन में सात्विक और चिराग इस सीजन का पहला खिताब जीतने उतरेंगे

सिडनी 17 नवंबर (वार्ता) भारत की शीर्ष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से सिडनी में शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में वापसी करते हुए इस सीजन का अपना पहला खिताब जीतने मैदान में उतरेंगे।

पुरुष युगल बैडमिंटन रैंकिंग में सातवें स्थान पर मौजूद सात्विक और चिराग बीडब्ल्यूएफ 2025 वर्ल्ड टूर में अपने 14 मुकाबलों में से आठ में सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन इस सीजन में अपने किसी भी अच्छे प्रदर्शन को खिताब में नहीं बदल पाए हैं।

भारतीय जोड़ी ने साल की शुरुआत में हांगकांग ओपन और चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों ही मौकों पर उन्हें उपविजेता से संतोष करना पड़ा था।

टूर्नामेंट में पुरुष एकल में, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत, साथ ही उभरते हुए प्रतिभाशाली आयुष शेट्टी, भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगे।

जून में यूएस ओपन जीतने के बाद इस साल बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी अपनी सफलता को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और अपने पिछले 10 में से सात मुकाबलों में पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने एक रनर-अप और दो सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति दिखाई है, जिसमें पिछले हफ्ते हुए कुमामोटो मास्टर्स जापान में एक सेमीफाइनल भी शामिल है। हालांकि वह 19 टूर्नामेंटों में से 11 में पहले दौर से बाहर हो गए हैं। एचएस प्रणय के लिए 2025 एक कठिन अभियान रहा है। इस साल वह किसी में भी टूर्नामेंट में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं और आठ बार पहले दौर में ही बाहर हो गए हैं।

मई में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनलिस्ट किदांबी श्रीकांत लगातार पहले दौर में हार के बाद सिडनी रवाना होंगे। टूर्नामेंट में आकर्षि कश्यप महिला एकल में भारत की अगुवाई करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और महिला युगल में दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी ट्रीसा जॉली, जुलाई में मकाऊ ओपन 2025 के बाद से अपने पहले टूर्नामेंट में एक साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Next Post

उद्योग जगत को उम्मीद आने वाले महीनों में निर्यात में धीरे-धीरे सुधार होगा

Mon Nov 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) भारत के कुल वाणिज्यिक निर्यात में अक्टूबर में बड़ी गिरावट तथा स्वर्ण आयात में उछाल के साथ व्यापार घाटे के रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद उद्योग-व्यापार क्षेत्र के लोगों और विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में निर्यात में धीरे धीरे सुधार […]

You May Like