जबलपुर : बेलखेड़ा में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार दमोह गया हुआ था ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फातिमा बीबी 52 वर्ष निवासी बेलखेड़ा की गरम मसाला का काम करती है। 21 जून को अपने पूरे परिवार के साथ घूमने के लिये बेटी के यहां तेंदुखेड़ा जिला दमोह गयी थी।
घर पर कोई नहीं था घर पर ताला लगा हुआ था। बुधवार को वह और छोटी बहन बिस्मलाह बी घर आई तो देखा कि घर के पीछे वाले दरवाजा की ग्रिल तोडक़र अंदर घुसकर चोर जेवरात, नगदी चुराकर ले गए ।चोर पेटी का ताला तोडक़र पेटी में रखे दो मंगलसूत्र एक छोटा मंगलसूत्र जिसका वजन 5 ग्राम, एक बड़ा मंगलसूत्र 10 ग्राम, दो अंगूठी सोने, कान के झाला, 8 तोला की चांदी की पायल, नकदी एक लाख, छोटी बहन बिस्मलाह बी के कमरे में रखे अलमारी तोडक़र अलमारी में रखा एक तोला का मूंगलसूत्र व एक सोने की झुमकी व नकदी 60,000 रूपये चुराकर ले गए ।
