मोरवा में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, डंपर और जेसीबी जब्त

सिंगरौली:कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 10 अप्रैल की देर रात्रि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा गौरव पांडेय एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा तथा थाना मोरवा पुलिस की टीम ने एनसीएल परियोजना निगाही खदान के समीप रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर अवैध रूप से भंडारित करीब 40 टन कोयला पकड़ा। मौके पर कोयले के परिवहन में उपयोग किए जा रहे एक डंपर क्रमांक CG15ED7160 तथा एक जेसीबी इंजन क्रमांक H00343939 को लावारिस स्थिति में जब्त किया गया।

संयुक्त टीम को देखकर डंपर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए। जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया है। वाहन मालिक एवं जेसीबी मालिक की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया, होमगार्ड सैनिक रामसिंह एवं बृजेन्द्र पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जब्त वाहनों और कोयले के संबंध में खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Next Post

बिजली लाइन से छेड़खानी करने पर थाने में शिकायत

Sat Apr 11 , 2026
देवसर : म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, देवसर के कनिष्ठ अभियंता ने असामाजिक तत्वों द्वारा 11 केव्ही की विद्युत लाइन के साथ गंभीर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।शिकायत के अनुसार उज्जैनी फीडर के अंतर्गत ग्राम तलवा में गोपी चन्द्र प्रजापति के घर […]

You May Like